Bihar


धानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 26 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी, जो कुल

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 11:19 am
धानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 26 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी, जो कुल 7,500 करोड़ रुपए होगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार व आजीविका के अवसरों के माध्यम से उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। योजना सार्वभौमिक है, यानी राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला इसका लाभ ले सकेगी, जिससे वे अपनी पसंद के व्यवसाय या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकेंगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह पटना पहुंचे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे। राहुल गांधी भी

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:38 pm
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह पटना पहुंचे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे। राहुल गांधी भी मुस्कुराते हुए अपनी गाड़ी में बैठे पर और सदाकत आश्रम के लिए रवाना हो गए।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘वित्तीय रूप से अव्यवहारिक योजनाओं’’ की घोषणा कर रही है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति पर गंभीर बोझ पड़ेगा और जिन्हें पूरा नहीं कर सकती

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:35 pm
Vप्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘वित्तीय रूप से अव्यवहारिक योजनाओं’’ की घोषणा कर रही है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति पर गंभीर बोझ पड़ेगा और जिन्हें पूरा नहीं कर सकती है। पार्टी के प्रवक्ता पवन के वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार की ओर से किए गए ऐसे वादों का कुल अनुमानित खर्च लगभग 33,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने दावा किया कि राज्य पर पहले से ही 4,06,476 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज है।

कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राजधानी पटना में बुधवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ‘‘वोट चोरी’’ और अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ सहित राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:34 pm
कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राजधानी पटना में बुधवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ‘‘वोट चोरी’’ और अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ सहित राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

इस समय पूरे देश में नवरात्रि की धूम मची है. सभी लोग भक्ति के रस में रंगे हैं.

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:33 pm
इस समय पूरे देश में नवरात्रि की धूम मची है. सभी लोग भक्ति के रस में रंगे हैं. भक्त व्रत रखकर मां की पूजा-आराधना में लगे हैं. बता दें, इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 22 सितंबर से हो चुकी है, जो 2 अक्टूबर को समाप्त होंगे. इसी दिन दशहरा भी है और मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी होगा.नवरात्रि के दिनों में मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है. लोग तरह-तरह के भोग लगाते हैं. आज बुधवार को शारदीय नवरात्रि 2025 का तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है. वहीं, गुरुवार 25 सितंबर को शक्ति के मां कूष्माण्डा स्वरूप की पूजा होगी.न्होंने कहा कि नौ दुर्गा के इस स्वरूप को खुशी और शक्ति की देवी के रूप में पहचान मिली है. मां को नारंंगी रंग प्रिय है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मां को यह रंग इसलिए पसंद है क्योंकि यह आशावाद, खुशी और सकारात्मक का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने कहा कि पूजा करते समय जातकों को पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए. वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि मां कूष्माण्डा को मालपुआ और कुम्हड़े का भोग लगाया जाता है. वहीं, नियमपूर्वक मां की पूजा-आराधना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके साथ-साथ मानसिक और शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है.